फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से फिसलकर टायर के नीचे आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के उमरैन कस्बे के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ट्रैक्टर पर सवार एक युवक अचानक से फिसल कर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। कुचल कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव मिश्राबाद निवासी मनोज जाटव (36) शुक्रवार शाम लगभग चार बजे उमरैन से ट्रैक्टर में सटरिंग लेकर मिश्राबाद जा रहा था। एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर अचानक वह ट्रैक्टर से फिलकर उसके टायर के नीचे जा दबा। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मिश्राबाद गांव के कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एसआई दिनेश शंकर चौबे, एसआई प्रवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को धैर्य बंधाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें