फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों को सूखा भूसा देने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीएम ने शुक्रवार को सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरका के द्वारिका की मड़ैया स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गोवंशों को हरा चारा न मिलने पर उन्होंने सीवीओ को चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम सुनील कुमार वर्मा ने गोवंशों को सूखा भूसा दिए जाने पर नाराजगी जताई। सीवीओ हेमचंद्र श्रीवास से कहा कि गायों के लिए दाने, हरे चारे और पानी की व्यवस्था कराएं। बीमार गोवंशों का इलाज कराएं। सीवीओ ने डीएम को बताया कि गोशाला में इस समय 249 गोवंश हैं। इनकी देखरेख के लिए 10 गो सेवक लगाए गए हैं। डीएम ने तहसीलदार राजकुमार से गोशाला के पास की जमीन के बारे में जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि खरका ग्राम में किसानों को पट्टे किए गए थे। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिए नियम के विरुद्ध पाए जाने पर सभी पट्टों को निरस्त किया जाए और गोशाला की जमीन को समतल किया जाए। उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता आलोक कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि वह गोशाला के लिए एक टिन शेड का इस्टीमेट बनाकर ग्राम पंचायत को दें। जिलाधिकारी ने बीडीओ बब्बन प्रसाद मौर्य से गोशाला में लगी खराब सोलर लाइटों को सही कराने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें