फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से गाय की मौत, मकान फटा

Sat, 25 Jul 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज चमक के साथ शहर में बिन बारिश गरजे बादलों से बिजली गिरने पर एक मकान में दरार आने के साथ ही बिजली उपकरण फटने पर दो घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं कस्बा फफूंद के मोहल्ला कटरा मडै़या में आकाशीय बिजली से गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन



 
शुक्रवार दोपहर तीन बजे खराब हुए मौसम के चलते अचानक आसमान में तेज चमक के साथ बादल गड़गड़ाने शुरू हो गए। बादलों की तेज गड़गड़हाट के बीच मोहल्ला नारायनपुर निवासी आलोक पांडेय और उनके पड़ोसी वीरेंद्र शुक्ला के मकान पर बिजली गिऱी।


बिजली गिरने से आलोक पांडेय के घर की एक दीवार में दरार पड़ गई। वहीं छत का प्लास्टर उखड़ गया। यहीं नहीं बिजली गिरने से आलोक पांडेय के घर में लगा इंवर्टर खराब हो गया। तेज आवाज के साथ बैट्रा फट गया। हाई वोल्टेज के चलते टीवी फुंकने के साथ ही विद्युत आपूर्ति गुल हो गई।
विज्ञापन



 
वहीं पड़ोसी धीरेंद्र कुमार शुक्ला के मकान में भी बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंक गए और आपूर्ति गुल हो गई। बिजली गिरने की सूचना पर उनके मकान पर लोगों का तांता लग गया। वहीं कस्बा फफूंद के मोहल्ला कटरा मडै़या में बिजली गिरने से एक गाय काल के गाल में समां गई।


मोहल्ला निवासी रामलखन पुत्र चिरौंजी लाल की गाय घर के बाहर खड़े नीम के पेड़ से बंधी हुई थी। अचानक गरजे बादलों के बीच बिजली उनकी गाय पर गिर पड़ी। फलस्वरूप गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें