सरकार की ओर से चलाए जा रहे अपना प्रदेश- ग्रीन प्रदेश कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कर प्रदेश को हराभरा बनाने की मुहिम के तहत शुक्रवार को राज्य सभा सदस्य बाबू दर्शन सिंह यादव के पुत्र ने अजीतमल में पीपल का पौध लगाया और धरा को हराभरा रखने का संकल्प लिया।
अजीतमल मोहल्ला आर्य नगर में पूर्व सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव के साथ बाबू दर्शन सिंह यादव राज्य सभा सदस्य के पुत्र नीरज यादव द्वारा पौधरोपण कर हमारा प्रदेश- ग्रीन प्रदेश कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से हर हाल में एक पौध लगाकर के प्रदेश को हराभरा बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर गया प्रसाद पाल, गुडडू यादव, विमलेश सविता, बड़े सिंह, गुड्डन यादव, विजय सिंह, सरस गुप्ता, नादान वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।