फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विसर्जन के दौरान अरिंद नदी में डूबे चचेरे भाई, मिले शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार (औरैया)। अरिंद नदी में इंद्रपामऊ पुल के नीचे शनिवार दोपहर दो चचेरे भाई पूजन सामग्री विसर्जित करने के लिए पहुंचे। इसी दौरान दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर परिजनों से लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। देर रात तक लोग नदी के किनारे डटे रहे। वहीं, रविवार तड़के पहला शव घटनास्थल से तकरीबन ढाई किलोमीटर दूर नदी में उतराता मिला। दोपहर 12 बजे दूसरा शव एक किमी की दूरी पर मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, घटना को लेकर परिजनों में चीख-पुकार मची रही।
बहादुरपुर गांव निवासी विवेक मिश्रा के घर पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। परिवार के ऋषभ मिश्रा (23) पुत्र ललित मिश्रा व दीपेश मिश्रा (13) पुत्र प्रभात मिश्रा चचेरे भाई हैं। दोनों पूजन सामग्री को बाइक से लेकर शनिवार को अरिंद नदी में विसर्जित करने के लिए गए थे। इंद्रपामऊ पुल के नीचे पैर फिसलने से दीपेश नदी में जा गिरा।
विज्ञापन

बचाने का प्रयास करने में ऋषभ भी नदी में गिर गया और डूबने लगा। नदी पुल से निकल रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो शोर मचाया। नदी किनारे खड़ी बाइक देख ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना को देखते हुए पुलिस व प्रशासन से लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने गोताखोरों व एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। टीम ने चचेरे भाइयों की तलाश शुरू की। नदी के तेज बहाव के चलते देर रात तक प्रयास जारी रहा।
बिधूना एसडीएम निखिल राजपूत, सीओ भरत पासवान, तहसीलदार रुचि मिश्रा मौके पर मौजूद रहीं। वहीं, देर शाम डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिजित आर शंकर भी पहुंच गए। रोते-बिलखते परिजनों को ग्रामीण व पुलिस सांत्वना देते रहे। रविवार सुबह फिर से शुरू खोजबीन शुरू हुई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे घटनास्थल से ढाई किलोमीटर दूर पिपरौलिया गांव के पास दीपेश का शव उतराता मिला। वहीं, दोपहर 12 बजे के करीब ऋषभ का शव एक किमी दूर मिला। सीओ भरत पासवान ने बताया कि दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें