फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा डॉक्टरी परीक्षण में चोटें आने पर दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त ट्रक मालिक सतेंद्र सिंह उर्फ लड़ैते की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में सतेंद्र का दोबारा डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट में सतेंद्र के शरीर पर चोटें होेने की बात सामने आई है। मामले में सीजेएम डॉ. सुरेश कुमार ने आरोपी दरोगा योगेंद्र सिंह के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कोर्ट ने आदेश में लिखा कि डॉक्टरी रिपोर्ट में ट्रक मालिक सतेंद्र के शरीर पर चोटें पाई गईं। उसे हाथ के एक्सरे के लिए सैफई रेफर किया गया। कोर्ट के आदेश के अनुसार, अभियुक्त सतेंद्र सिंह उर्फ लड़ैते के शरीर पर आईं चोटें विवेचनाधिकारी योगेंद्र सिंह द्वारा पैसे की मांग पूरी न होने के कारण पुलिस अभिरक्षा में पहुंचाई गई प्रतीत होती हैं। सीजेएम ने दरोगा योगेंद्र सिंह के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में कराने को कहा है। आदेश की प्रति आईजी, कानपुर नगर को भी भेजी गई।
गौरतलब है कि पुलिस कस्टडी से ओवरलोडिंग व खनन में सीज ट्रक को भगा ले जाने के मामले में कोतवाली में ट्रक चालक और मालिक सतेंद्र को नामजद किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने खानपुर थाना सौरिख,कन्नौज निवासी ट्रक मालिक सतेंद्र सिंह उर्फ लड़ैते को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। पेशी के दौरान आरोपित ट्रक मालिक ने अपने शरीर की चोटों को दिखाते हुए आरोप लगाया कि एक लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर दरोगा योगेंद्र सिंह ने उसे पटे से मारा है। रिमांड के साथ ट्रक मालिक का मेडिकल परीक्षण था। उसमें कोई चोटें नहीं दर्शाई गईं थी। सीजेएम ने ट्रक मालिक के परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस औरैया को सतेंद्र का दोबारा डॉक्टरी परीक्षण कराने का आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें