अयाना(औरैया)। अयाना गांव निवासी एक युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद ग्राम प्रधान शीपू चौहान ने इसकी जानकारी सीएचसी अधीक्षक देव नारायण को दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक के परिवार के 12 लोगों को जांच के लिए चिचौली अस्पताल भिजवाया। साथ ही उसके मोहल्ले की गली को सैनिटाइज कराकर सील करा दिया।
इस बारेे में दरोगा सूर्यवीर सिंह ने बताया कि परिवार के बचे तीन लोगों को भी सैंपल के लिए भेजा जाएगा। तब तक यह तीनों लोग ग्राम पंचायत की निगरानी समिति की देखरेख में रहेंगे। इसके अलावा पॉजिटिव पाए गए युवक की गली को सील कर दिया गया है। किसी को भी उस गली से आने-जाने की इजाजत नहीं है।