फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर दिबियापुर भी आया था कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
फोको 17 एयूआरपी 24- एनटीपीसी के सामने एक गली के बाहर आवागमन रोकने के लिए लगाई गई पट्टी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कोरोना पॉजिटिव मिला हालेपुर गांव का युवक आगरा से लौटने के बाद छह अप्रैल को यहां एनटीपीसी आवासीय कालोनी के पास रहने वाली अपनी बहन के घर भी आया था। जानकारी मिलने के बाद युवक की बहन और उसके दो बेटों को जांच के लिए चिचौली के जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। साथ ही गली में आवागमन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

युवक की ट्रैवल हिस्ट्री में पता चला कि 6 अप्रैल को वह दिबियापुर में एनटीपीसी कालोनी के सामने गली में रहने वाली अपनी बहन के घर स्कूटी रखने आया था। स्कूटी रखने के बाद वापस लौट गया था। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला, एनटीपीसी चौकी इंचार्ज शाकिर ने पहुंचकर कोरोना संक्रमित युवक की बहन और परिजनों को घर में ही रहने के लिए कहा। साथ ही गली में रहने वाले अन्य लोगों से भी घर में रहने की अपील की है। गली में आवागमन पर रोक लगा दी गई है। युवक की बहन ने बताया कि वह प्रतिदिन जमुहां में दूध लेने जाती थी। वह जिस घर से दूध लेती थी, उसके पांच सदस्यों को भी घर से न निकलने के लिए कहा गया है।
सीएचसी दिबियापुर अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि बहन एवं उसके दो बेटों को परीक्षण के लिए चिचौली के जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। साथ ही जहां से वह दूध लेती थी, उस घर के सदस्यों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें