फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 केंद्रों पर लगाया गया कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर युवा जागरूक है। इसके चलते टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विभागीय अधिकारियों की माने तो अब तक दो लाख 67 हजार से अधिक युवाओं ने पहली वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को जिले में 85 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चला। सभी केंद्रों को कोविड पोर्टल पर गुरुवार की सुबह आठ बजे स्लॉट बनाए गए। स्लॉट खुलते ही टीकाकरण के लिए बुकिंग तेजी से होती दिखी। आलम यह रहा कि 12 बजे तक सभी स्लॉट फुट बुक दिखे। तो वहीं 10 बजे टीकाकरण केंद्रों पर भी भीड़ देखने को मिली। बताया कि टीकाकरण को लेकर युवाओं में अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है।
गुरुवार को टीकाकरण कराने वाले कुल लाभार्थियों की संख्या 9754 रही। जिसमें युवाओं की संख्या 8901 रही। 8901 युवा लाभार्थियों ने पहली डोज लगवाई। जिले में अब पहली डोज लगवाने वाले युवा लाभार्थियों की संख्या दो लाख 67 हजार 87 जा पहुंची है। वहीं जिले में अब कुल टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों की संख्या पांच लाख 40 हजार 33 जा पहुंची है। जिसमें चार लाख 67 हजार 551 लाभार्थियों ने पहली और 72 हजार 482 लाभार्थियों ने दोनों डोज लगवाईं हैं।
विज्ञापन

बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। टीमों के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुक अभियान में सक्रिय के चलते सेंटरों की संख्या में कमी की गई है। जल्द ही संख्या बढ़ाई जाएगी। बताया कि जिन लाभार्थियों को पहली डोज लग चुकी है। उन्होंने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। ऐसे लाभार्थियों को मैसेज भेजकर सूचना दी गई है। जल्द ही उन्हें फोन कर दूसरी डोज लगवाने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें