औरैया। मंगलवार को जिले में चार और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, इतने ही मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। संक्रमण को देखते हुए दो क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि चार नए संक्रमित मरीज मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 3392 और ठीक होने वालों की संख्या 3231 हो गई है।
अब कुल एक्टिव केस 117 हैं। संक्रमण से अब तक 44 लोगों की जान गई है। संक्रमण को देखते हुए जिले में दो नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। वहीं पांच क्षेत्र खत्म हुए। अब जिले में कुल एक्टिव हॉटस्पाट क्षेत्रों की संख्या 34 रह गई है।
स्वास्थ्य टीमों ने 544 आरटीपीसीआर, एक ट्रूनेट और 757 एंटीजन के सैंपल लिए। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 94769 सैंपल लिए गए, जिसमें 91651 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सैफई लैब से अब 1102 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिला चिकित्सालय चिचौली में तीन और होम आइसोलेशन में 98 संक्रमित हैं।