फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में पीछे से टकराई डीसीएम, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहे के पास बने ओवरब्रिज पर दिल्ली की ओर से आ रही डीसीएम आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक केबिन में फंस कर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। जहां से उसे सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम बिहार के जिला नालंदा के छाछठ बीघा थाना चिकसौरा निवासी डीसीएम चालक वीरेंद्र ने बताया कि वह दिल्ली से तारकोल और आरओ लेकर दरभंगा बिहार जा रहा था। जैसे ही वह औरैया के जालौन चौराहे पर पहुंचा तभी उसकी गाड़ी बेकाबू होकर आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराई। हादसे में वह बुरी तरह घायल होकर केबिन में फंस गया। पुलिस व राहगीरों ने काफी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में लिए गए हैं। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें