फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कुदरकोट में पुराह नदी पर नए पुल का निर्माण शुरू

Tue, 10 Feb 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-37-कार्य का निरीक्षण करतीं अ​धिशासी अ​भियंता। स्रोत : कर्मी
विज्ञापन
औरैया। कुदरकोट क्षेत्र के आलोपा देवी मंदिर के समीप राजपुर-बल्लपुर मार्ग पर स्थित पुराह नदी के पुराने जर्जर पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण की शुरूआत हो गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 6.11 करोड़ की लागत से नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। पुल बनने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और सफर सुगम होगा।
पुराने पुल की स्थिति काफी खराब हो चुकी है, इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदहाल हो जाती है। लंबे समय से क्षेत्रवासी नए पुल की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) अलका सिंह ने सोमवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। काम की रूपरेखा का जायजा लिया।
विज्ञापन

निर्देश के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि नया पुल बनने से राजपुर, बल्लापुर सहित आसपास के कई गांवों का संपर्क बेहतर होगा। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी एई राजकुमार व जेई प्रमोद प्रकाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें