फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसानों को मुआवजा नहीं मिला, 2019 से लटका ओवरब्रिज का निर्माण

Tue, 10 Feb 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-44-ओवरब्रिज के लिए बने खड़े पिलर।संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। किसानों को उचित मुआवजा न मिलने के कारण ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 2019 से अधर में लटका है।
विज्ञापन

इससे यहां क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही। मामले में किसानों ने प्राधिकरण में वाद दायर किया था। मुआवजे को लेकर 20 फरवरी को होने वाली सुनवाई में रास्ता निकलने के आसार हैं।
कंचौसी में करोड़ों रुपये की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 2019 में प्रारंभ किया गया था। सात वर्षों में केवल नौ पिलर बने हैं। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों व अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के साथ दो वर्ष पहले दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में बैठक हुई थी।
विज्ञापन

इसमें किसानों और सेतु निगम के अधिकारियों के बीच ओवरब्रिज निर्माण को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन कुछ दिनों बाद किसानों ने मुआवजे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, इससे काम रोक दिया गया। दोबारा सहमति होने बाद कुछ पिलर और बनाए गए, लेकिन पूरी तरह निमार्ण कार्य नहीं हो सका। बीते चार माह से निमार्ण कार्य बंद है।
विज्ञापन

किसान नरेंद्र चतुर्वेदी, राजकुमार दुबे, सत्यनारायण दुबे व सुरेंद्र यादव ने बताया कि सेतु निगम के मध्य प्राधिकरण में एक वाद दायर है। उसकी सुनवाई 20 फरवरी को होनी है। इस संबंध में सेतु निगम के इंजीनियर अरविंद सागर ने बताया कि मामले की प्राधिकरण में सुनवाई होनी है। सुनवाई के बाद आगे की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें