फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में फरियादियों को मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन सोमवार को जिले की तीनों तहसीलों में हुआ। हालांकि फरियादियों की संख्या कम देखने को मिली। सदर तहसील में आए अधिकांश फरियादियों ने कई बार शिकायतें के बाद भी समस्या निस्तारण न होने की बात कही।
विज्ञापन

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस अजीतमल तहसील में सांसद रामशंकर कठेरिया, डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा ने शिकायतें सुनीं। इस मौके पर 88 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। सांसद ने फरियादियों के बार-बार शिकायत लेकर आने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्या का निस्तारण गंभीरता से होना चाहिए। इस दौरान एसडीएम विजेता, सीओ प्रदीप, जिला बिधालय निरीक्षक चंदनाराम इकबाल आदि अधिकारी रहे। सदर तहसील दिवस में तहसीलदार रणवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। जिसमें कुल 53 फरियादियों ने समस्याओं के निस्तारण के लिए शिकायती पत्र सौंपे।
जिसमें राजस्व संबंधी 41, पुलिस संबंधी पांच व अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें रहीं। सदर तहसील दिवस में एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया गया। तहसीलदार ने तहसील दिवस में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। बिधूना तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम राशिद अली और सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां 89 शिकायतें आई। जिसमें 11 शिकायतों का अधिकारियों ने निस्तारण किया। अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसील स्तर के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें