फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तेल डंपिंग यार्ड के लिए जल्द जमीन खरीद सकती है कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन के फ्रेट कॉरीडोर के पास संभावित तेल डंपिंग यार्ड बनाए जाने को लेकर नायरा कंपनी के अधिकारियाें ने पिछले दिनों जमीन का निरीक्षण किया था। इस मामले में जल्द ही जमीन खरीद की कवायद नायरा कंपनी शुरू कर सकती है।
विज्ञापन

जिले में नायरा कंपनी 50 एकड़ जमीन तेल डंपिंग यार्ड को लेकर पहले चरण में चाहती है। इस कंपनी के आ जाने से औरैया जनपद औद्योगीकरण की दिशा में बड़ी कवायद का हिस्सा बन सकती है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन व उद्योग केंद्र ने भी कमर कसी है। हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया है। पिछले दिनों जमीन को चिह्नित करने व बैठक के बाद नायरा कंपनी के अधिकारियों ने यूपीएसआईडीसी कानपुर से संपर्क किया है।
सूत्रों की माने तो यूपीएसआईडीसी से कंपनी के अधिकारियों ने जमीन खरीद कराए जाने की मांग रखी, लेकिन यहां पर स्वयं से खरीद करने कराने को लेकर अधिकारियों की ओर से निर्देश देने की बात कही जा रही है। ऐसे में कंपनी को स्वयं से जमीन खरीद करनी होगी। अब कंपनी के अधिकारियों के अगले कदम का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
नायरा कंपनी के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। जमीन खरीद के संबंध में प्रयास चल रहे हैं। तरीके को लेकर कंपनी के अधिकारियों के निर्णय का इंतजार है। हर संभव सहूलियत देने का प्रयास किया जाएगा। - दुर्गेश कुमार, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें