फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चड़रौआ और भूरेपुर में सीएमओ मृत बच्चों के परिवार से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। क्षेत्र के गांव भूरेपुर और चड़रौआ में डायरिया पीड़ितों की जांच करने के लिए डॉक्टरों की टीम के साथ सीएमओ तीसरे दिन फिर पहुंचे और पीड़ितों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी करके दवा वितरित करवाई। सीएमओ डायरिया बीमारी में जान गंवाने वाले दोनों बच्चों के घर भी गए और उनके परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी, संचारी रोग नोडल अधिकारी डॉ. सरफराज अंसारी, नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार और स्वास्थ्य टीम के साथ गांव चड़रौआ पहुंचे। सीएमओ और डॉक्टरों की टीम ने गांव में डायरिया से पीड़ित हुए मरीजों के घर जाकर उनकी जांच की और दवा वितरित की।
इसके बाद सीएमओ बालिका नैंसी उर्फ कशिश व बालक किसारीलाल उर्फ राहुल के घर भी गए और उसके परिजनों का स्वास्थ्य जांच की। स्वास्थ्य टीम को चडरौआ गांव में कोई नया मरीज नहीं मिला। सीएमओ और डॉक्टरों की टीम गांव भूरेपुर भी पहुंची और डायरिया व बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें दवा वितरित की।
विज्ञापन

गांव चड़रौआ के डायरिया पीड़ित गौरव उनकी पत्नी अर्चना और पुत्री खुशी अभी कानपुर में ही भर्ती हैं और उनकी हालत में काफी सुधार है। वहीं 100 शैया जिला अस्पताल में भर्ती गांव निवासी संध्या और उसकी पुत्री मानसी व ननद रोशनी के स्वास्थ्य सुधरने पर परिजन उन्हें छुट्टी कराकर गांव ले आए थे।

भूरेपुर में दस्त के दो मरीज, बुखार के चार व अन्य बीमारी के 10 मरीज मिले हैं। चड़रौआ में दस्त के तीन, बुखार के आठ व अन्य बीमारी के 27 मरीज मिले हैं। कोई भी मरीज गंभीर नहीं है। स्थिति सामान्य है। पानी के छह सैंपल लिए गए हैं। उथली बोरिंग के हैंडपंप का पानी न पीने की अपील ग्रामीणों से की गई है। - डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ


अछल्दा बीडीओ और एडीओ ने सफाई और दवा का छिड़काव कराया

फफूंद। चड़रौआ गांव में डायरिया बीमारी की रोकथाम के लिए अछल्दा ब्लाक के खंड विकास अधिकारी भी सक्रिय हो उठे और उन्होंने गांव में साफ सफाई और दवा छिड़काव के सफाई कर्मियों को निर्देश दिए। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। गांव की साफ सफाई और दवा छिड़काव की वास्तविकता जानने के लिए सोमवार सुबह खंड विकास अधिकारी रामदुलारे, एडीओ कृषि नीतेंद्र कुमार और ग्राम पंचायत सचिव आवेश कुमार के साथ गांव पहुंचे। गांव की गलियों में घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें