फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा: ऑटो व लोडर की भिड़ंत, मां-बेटी की मौत; भाई दूज मनाकर मायके से ससुराल लौट रही थी महिला

Sat, 18 Nov 2023 09:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बिधूना

सार

सीओ अशोक कुमार ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लिया गया है। चालकों की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
औरेया में सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के औरेया स्थित कुदरकोट थाना क्षेत्र के रुरुगंज मार्ग पर बीबीपुर व गोपालपुर के बीच शनिवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब ऑटो व लोडर की सामने से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि ऑटो में सवार महिला व उसकी डेढ़ साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं साथ में रहीं महिला की ननद को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा मुलू सहाय निवासी रीना पत्नी नीलेश (35) अपनी बेटी शुभी डेढ़ साल के साथ भाई दूज पर्व पर मायके इटावा जनपद के थाना वेदपुरा के गांव सोंनही गई थी। शनिवार को वह बस से वापस ससुराल के लिए निकली। इटावा में नर्स की नौकरी कर रहीं उसकी ननद रमा व उसका बेटा प्रिंस भी बस पर सवार होकर घर के लिए निकले। 

कुदरकोट में बस से उतरने के बाद ऑटो में सवार होकर सभी गांव के लिए निकले। रास्ते में बीबीपुर व गोपालपुर के बीच ऑटो की लोडर से सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में रीना, शुभी व रमा बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी बिधूना पहुंची। जहां जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। डॉक्टर ने रीना व उसकी बेटी शुभी को मृत घोषित कर दिया। वहीं रमा को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लिया गया है। चालकों की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मां-बेटी की हादसे में मौत हो गई है। दूसरी घायल महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें