फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक के खिलाफ यूटा संगठन ने बीएसए को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शिक्षिका की मौत के बाद उसके चिकित्सकीय अवकाश भुगतान के एवज में लिपिक पर रिश्वत मांगने का आरोप यूटा संगठन ने लगाया है। पदाधिकारियों ने लिपिक के खिलाफ बीएसए से शिकायत की है। उसे पटल से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को बीएसए चंदना राम इकबाल को दिए ज्ञापन में यूटा के मंडल अध्यक्ष नीरज राजपूत व महामंत्री आलोक बाबू गुप्ता ने बताया कि सहार ब्लाक के जूनियर स्कूल वलिदादपुर में तैनात शिक्षिका शकुंतला की मृत्यु हो चुकी है।
उनके आश्रित मेडिकल अवकाश भुगतान के लिए दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि कार्यालय में तैनात लिपिक भुगतान को लेकर आश्रितों से रिश्वत मांग रहे हैं। इससे संगठन में नाराजगी है। यूटा पदाधिकारियों ने बीएसए से आरोपी लिपिक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर विशाल पोरवाल, विपुल चौहान, रोहित उपाध्याय, विनय वर्मा, मनोज राठौर, धर्मेंद्र अंबेडकर, आशीष त्रिपाठी, कुलदीप पोरवाल, दीपक गुप्ता, प्रिंस पोरवाल, नेत्रपाल सेंगर, शशिकांत गौतम, प्रवीण त्रिपाठी, प्रशांत चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें