फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः कोहरा भी न रोक सका समाजसेवियों का कदम, यमुना तट पर चला सफाई अभियान

विज्ञापन
यमुना तट पर चलाए गए सफाई अभियान के दौरान मौजूद समाजसेवी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। समाजसेवी संस्था विचित्र पहल की ओर से आयोजित जल संरक्षण व स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को यमुना तट पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मौजूद समाजसेवियों ने सफाई अभियान के बाद बैठक कर होली मिलन समारोह को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह समाजसेवी यमुना तट पर पहुंचे और दो घंटे सफाई अभियान चलाया। इस दौरान एकत्रित किए गए एक क्विंटल कचरे को आग से जलाकर नष्ट करने के बाद रामझरोखे में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि 15 मार्च को होली मिलन समारोह श्रीपोरवाल धर्मशाला मनाया जाएगा।
इस दौरान ओमप्रकाश ओझा एंड पार्टी व मशहूर गायिका गीता सिंह द्वारा स्वदेशी प्राचीन वाद्य यंत्रों के साथ आल्हा, अचरी व फाग की धमाकेदार प्रस्तुतियां की जाएगी। जिसके बाद फूलों की होली का आयोजन होगा। बैठक में सुशील कुमार पांडे एडवोकेट व सतीश चंद्र दुबे ने संगठन द्वारा संचालित बैकुंठ रथ की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ.एसएस परिहार, भीमसेन सक्सेना, पंकज मिश्रा, अर्पित दुबे, छैया त्रिपाठी, राजवीर यादव, रानू पोरवाल, शर्मिष्ठा गुप्ता, आनंद गुप्ता, मनीष गुप्ता, नीरज पोरवाल, अनूप विश्नोई, अर्पित गुप्ता, कपिल गुप्ता, अनुराग गुप्ता, वीरेंद्र सिंह निषाद, रज्जन बाल्मीकि व अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें