फफूंद (औरैया)। वोटर बनने के लिए केशमपुर में एनसीसी कैडेट्स ने जागरुकता रैली निकाली। गांव में भ्रमण कर युवा मतदाताओं को पंजीकरण कराकर मतदाता बनने की अलख जगाई।
संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को कस्बे के केशमपुर में रामसेवक सावित्री देवी इंटर कालेज से एनसीसी कैडेट्स ने वोटर बने अभियान की रैली निकाली। रैली में शामिल कैडेट्स ने घर-घर जाकर एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं से मिलकर उन्हें एक नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले मतदाता पंजीकरण अभियान के बारे में बताया।
साथ ही मतदाता पंजीकरण की जानकारियां दी। एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता ने युवाओं को जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान प्रत्येक बूथ पर सात, 13, 18 व 21 नवंबर को विशेष रूप से संचालित रहेगा। साथ ही पूरे माह बीएलओ के पास जाकर अपना नाम देख सकते हैं। जागरूक मतदाता ही देश को विकास की ओर ले जा सकता है। इसलिए सभी अपना वोट जरूर बनवाएं। इस दौरान श्याम नरायन, मोहम्मद हसीन, प्रिया, अनीता आदि रहे।