फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव ओडीएफ, शौचालय में ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। गांवों में बने मॉडल शौचालय स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं। ओडीएफ घोषित गांव के लोग सामुदायिक शौचालय पर ताला बंद रहने से आज भी खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं। ब्लाक बिधूना के ग्राम पंचायत सराय प्रथम में शासन से सामुदायिक शौचालय का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन शौचालय में ताला पड़े होने से ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर है। जबकि गांव को पहले ही ओडीएफ घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

कमोवेश स्थिति आसपास के गांवों की है, यहां पर भी कुछ शौचालयों में निर्माण अधूरा है तो कुछ तैयार हैं और उनमें ताले पड़े हैं। ग्रामीण अखिलेश बाथम ने बताया कि शौचालय तो बना गया, मगर अभी चालू नहीं किया गया है। शोभाराम ने बताया कि शौचालय की सुविधा नहीं मिल रही है। एडीओ पंचायत पंकज तिवारी ने बताया कि शौचालय में बिजली कनेक्शन न होने से पानी आदि की दिक्कत है। इसलिए चालू नहीं किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें