फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के अधिकारी व सांसद ने किया स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। कंचौसी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के साथ अकबरपुर सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने स्टेशन का निरीक्षण कर जल्द समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों ने सांसद देवेंद्र सिंह (भोले) व रेलवे बोर्ड प्रयागराज मंडल के उप यातायात प्रबंधक दिव्यांशु शेखर उपाध्याय से बंद चल रही टूंडला-कानपुर पैसेंजर, अप और डाउन की शिकोहाबाद-कानपुर मेमो ट्रेनों का शीघ्र संचालन कराने की मांग की। इसके साथ ही कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रखी। उप यातायात प्रबंधक ने दैनिक यात्रियों को जल्द मेमो ट्रेनों का संचालन व ऊंचाहार एक्सप्रेस के ठहराव का आश्वासन दिया।
वहीं, कस्बे के लोगों ने सांसद व रेलवे बोर्ड के अधिकारी से पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर प्रतिदिन कई घंटों जाम लगने की समस्या बताई। लोगों ने बताया कि अंडरपास पर पुल का निर्माण अधूरा पड़ा है। स्टेशन पर लाइट और सपाई की व्यवस्था न के बराबर है। सांसद ने लोगों की समस्याओं पर ओवरब्रिज निर्माण जल्द करवाए जाने के साथ ही क्रासिंग वाली लोड को पूरा कराने के लिए सर्वे कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जीजीएम डीएफसी एसएच जोशी, एसडीएम डेरापुर ज्ञानेश्वर प्रसाद मिश्रा, सीओ डेरापुर आशा पाल सिंह, दीपक सिंह गौर, ब्लॉक प्रमुख सहार ऋषि सिंह गौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें