फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली मेला शुरू, डीएम ने देखे स्टाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। औद्योगिक नगर दिबियापुर में शनिवार को पांच दिवसीय ट्रेड फेयर दिवाली मेला की शुरुआत हुई। मेले की शुरुआत डीएम सुनील कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया। इसके बाद डीएम ने मेले के स्टाल देखे।
विज्ञापन

डीएम सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि स्थानीय व्यापार मेला लोकल फार वोकल को बढ़ावा देता है। मेले में स्थानीय कुटीर उद्योगों व उत्पादों को जगह देकर लोकल फार वोकल को और अधिक प्रोत्साहित किया जा सकता है। संयोजक समाजसेवी राघव मिश्र ने डीएम का बुके देकर स्वागत किया और और उन्हें गणेश प्रतिमा भेंट की। इससे पहले डीएम ने मेले में लगे विभिन्न उत्पादों के स्टालों पर जाकर जानकारी ली। स्टाल पर पहुंचे डीएम को फर्नीचर व्यवसायी सुशील दुबे ने उपहार दिए। मेले में विभिन्न बैंकों, खान-पान, इलेक्ट्रानिक्स, फर्नीचर, एसी आदि के स्टालों पर लोगों ने पहुंचकर जानकारी ली।
संयोजक राघव मिश्र ने बताया कि मेले में लोगों के मनोरंजन और खानपान के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बच्चों के लिए झूले, लकी ड्रा, कूपन व अन्य सांस्कृतिक आयोजन मेले के आकर्षण हैं। पहले दिन मेले में पहुंचे लोगों ने खरीदारी के साथ ही बच्चों को झूले झुलाकर लुफ्त उठाया। जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी बाल गोविंद तिवारी, प्रदीप मिश्रा, सुमन चतुर्वेदी, संगम शुक्ला, अवनीश विश्नोई, अजय यादव, जियाउद्दीन, नावेद वारसी, मोहम्मद मसीद छोटे, शैलेंद्र कुमार, गौरव दुबे, देवेश सावित्री देवी राजपूत, अभय दुबे, नरेंद्र विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाही कालेज आफ फार्मेसी के निदेशक डा. अंशुमान त्रिपाठी के अनुसार दिबियापुर दिवाली मेले से उपभोक्ताओं को एक स्थान पर सभी प्रकार के उच्च स्तरीच उत्पाद मिल जाएंगे। इससे लोगों को सहूलियत होगी।
बैटरी व्यवसायी मोहम्मद मसीद छोटे के अनुसार पहला व्यापार मेला निश्चित तौर पर व्यापारियों में उत्साह भरेगा। मेले से व्यापारी को ग्राहकों तक अपने उत्पादों की खूबियां को पहुंचाने के लिए मौका मिलेगा।
व्यापारी शैलेंद्र कुमार के अनुसार दिवाली मेले की परंपरा अच्छी है। लोकल फार वोकल को प्रोत्साहित करने वाली है। व्यापारी सामानों में अच्छी छूट देकर ग्राहकों को अपने प्रतिष्ठानों तक ले जाने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें