दिबियापुर (औरैया )। दिबियापुर नहर पुल पर डंफर खराब होने से औरैया-कन्नौज मार्ग पर कई घंटों जाम लगा रहा। इस दौरान राहगीरों और वाहन सवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद काफी देर तक दिबियापुर की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बेला की ओर जा रहा डंपर अचानक बिजली के खंभे से टकरा गया। खंभे में टक्कर लगने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। इधर, बीच सड़क डंपर खराब होने और रास्ता सकरा होने के कारण औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम लग गया। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ भारी वाहन भी जाम में फंसे रहे। डंपर ठीक होने के बाद ही यातायात सामान्य हुआ। थाना पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।