फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग ने बिगाड़ी शहर की सूरत, जिम्मेदार बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में हर कदम पर अवैध होर्डिंग व बैनर लगे हैं, लेकिन जिम्मेदार अफसर बेखबर हैं। शहर भर में सैकड़ों स्थानों पर लगी होर्डिंग नियमों की अनदेखी कर लगाई गई हैं। इनसे अक्सर लोग हादसे का शिकार भी होते हैं। अवैध रुप से नियमों के विरुद्ध लगी होर्डिंग राजनीतिक दलों की हैं।
विज्ञापन

शहर में देखे तो डिवाइडर व सड़क के किनारे खंभों पर भी होर्डिंग लगाई गई है। अधिकारी यह भी दावा कर रहे हैं कि शहर के अंदर होर्डिंग लगाने के लिए ठेका हुआ है, लेकिन किसी भी नियमों का पालन नहीं किया गया है। वहीं शहर की गलियां, चौराहे, हाईवे पर भी होर्डिंग की भरमार है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टी के नेताओं में अपना प्रचार करने की होड़ मची है।
इसलिए हर कदम पर नेताओं के होर्डिंग व बोर्ड लगे हैं। पार्टी के बड़े नेताओं के आने पर हालात ज्यादा खराब हो जाते हैं और खंभे व चौराहे बोर्ड से पट जाते हैं। इनके अलावा व्यवसायिक होर्डिंग भी नेशनल हाईवे के डिवाइडर व किनारे पर लगे खंभों पर लगाए गए हैं। इसमें अधिकांश नियमों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन

त्योहारों के लिए अभी से मची होड़
इस समय पितृपक्ष चल रहे हैं। इसके बावजूद नवरात्र व विजय दशमी के लिए अभी से शहर में होर्डिंग व बोर्ड लगाने की होड़ शुरू है। कोई भी नेता इसमें पीछे नहीं रहना चाहता है। प्रमुख जगहों पर अभी से नवरात्र, विजयदशमी की बंधाई के होर्डिंग टंगने लगे हैं। रात में होर्डिंग लगाई जाती है। जिससे कोई विरोध न कर सके।
नेताओं के होर्डिंग उतारने से कतराते
शहर के जालौन चौराहा, खानपुर चौराहा, सुभाष चौक, दिबियापुर तिराहा, जेसीज चौराहा, मंडी समिति तिराहा आदि स्थानों पर सत्ताधारी नेताओं के सबसे ज्यादा होर्डिंग हैं। इसलिए नेताओं के होर्डिंग उतारने की नगर पालिका के अधिकारी हिम्मत नहीं जुट पाते।
अभियान चलाकर होगी कार्रवाई
यह बात सही है कि नगर में होर्डिंग व बोर्ड लगे हैं। त्योहारी सीजन में इनकी संख्या बढ़ सकती है। पालिका की ओर से नगर के अंदर अधिकांश होर्डिंग का दो साल की समयावधि का ठेका है। यदि कहीं पर अवैध होर्डिंग लगी है तो अभियान चलाकर हटाया जाएगा। -बलवीर सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें