फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में भरा पानी, कैसे हो गेहूं की बोवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। सदर तहसील व ब्लॉक भाग्यनगर के गांव कंचौसी बिहारीपुर के खेतों में बारिश के पानी का निकास न होने से धान की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो चुकी है। किसानों का कहना है कि दो माह से अधिक समय से खेतों में पानी भरा है। धान की फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है। अब खेतों से पानी का निकास न होने से गेहूं की बोवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन सुनवाई न होने से स्थिति जस की तस बनी है। किसान रामचंद्र, प्रेमचंद्र, सुरेश चंद्र, सुभाष चंद्र, हरपाल सिंह, राहुल तिवारी, नाथूराम, सतीश चंद्र, रणवीर सिंह आदि ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पानी निकासी की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें