फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
फोटो-05एयूआरपी-38- चोरी के बाद घर पर बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। बिधूना क्षेत्र के बेला रोड नदी पुल के पास बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों के जेवरात व सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बदनपुर निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उसका बेला रोड पर नदी पुल के पास मकान है। वह परिवार के साथ इसी मकान में रह रहा है। पांच दिन पहले गेहूं की कटाई व खेत पर फसलों की बुआई को लेकर वह परिवार समेत गांव गया था। इस बीच चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर घर में चोरी कर ली।
मंगलवार सुबह उसे पड़ोसी रमेशचंद्र से घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि चोर बक्से व अलमारी का ताला तोड़ कर 10 हजार की नकदी समेत करीब ढाई लाख के जेवर व सामान ले गए हैं। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि जानकारी पर छानबीन की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें