फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार से सम्मानित होंगे कोठीपुर और बूढ़ादाना के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद।
भाग्यनगर ब्लॉक में स्वच्छता को लेकर चयनित की गईं बूढ़ादाना और कोठीपुर के ग्राम प्रधानों को आज लखनऊ में प्रमुख सचिव पंचायती राज द्वारा स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता के पैमाने को लेकर अगस्त माह में भारत सरकार की दिल्ली से आई टीम ने जिले की कई ग्राम पंचायतों का सर्वे किया था। जिसमें भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बूढ़ादाना और कोठीपुर का भी सर्वे हुआ था टीम के सदस्यों ने घर-घर जाकर स्वच्छता, घरों में बने शौचालयों, सामुदायिक शौचालय की जानकारी करने के साथ ही ग्राम पंचायत में बने हुए आरसी सेंटर पर स्वयं सहायता समूह द्वारा किए जा रहे कूड़े के निस्तारण का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने दोनों ग्राम पंचायतों के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए बने अलग-अलग शौचालयों का भी निरीक्षण किया। साथ ही हाथ धोने की व्यवस्था आंगनबाड़ी का बाल शौचालय और महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरण की भी जानकारी की।
विज्ञापन

सोमवार को पंचायत निदेशालय लखनऊ में ग्राम प्रधान कोठीपुर अमरेश पांडेय और ग्राम प्रधान बूढ़ादाना मोहित सिंह को प्रमुख सचिव पंचायती राज द्वारा स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें