संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के बंशी गांव में रविवार देर रात एक किशोरी का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
बंशी गांव निवासी राजू की पुत्री शबनम (14) का शव फंदे पर लटके होने की जानकारी पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सीओ अशोक कुमार फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। मौके पर मौजूद पिता ने बताया कि वह बाहर रहकर नौकरी करता है। घर पर बड़ी बेटी शबनम, दो छोटे भाइयों व एक छोटी बेटी के साथ रहती थी। रविवार शाम वह लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर जब बेटी ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसने खिड़की से जाकर देखा तो दुपट्टे के सहारे बेटी फंदे पर लटकी थी। उसके अन्य बच्चे पड़ोस में खेल रहे थे। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।