फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यों में लाएं तेजी-डीएम

Sat, 09 May 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर मुख्यालय सभागार में डीएम ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने कार्यों के निस्तारण में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन



कहा कि किसी भी प्रकार की कोताही पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं उन्होंने दर्ज होने से छूट गए विरासत के मामलों को भी शीघ्रता से दर्ज कराने के निर्देश दिए।



डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारी जो भी सूचनाएं उपलब्ध कराएं, वह साफ व सुस्पष्ट होनी चाहिए। चेतावनी दी कि किसी भी योजना की चयन प्रक्रिया में अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन



बैठक में डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को आवश्यक वस्तु अधिनियम के सभी मामलों को तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए।  इस मौके पर अपर जिलाधिकारी इंद्रपाल उत्तम, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम अजीतमल ब्रजपाल सिंह, एसडीएम बिधूना के अलावा तहसीलदार व पटल सहायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें