फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों से दूध-पनीर के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने के लिए पांच दिवसीय अभियान चला रहा है। गुरुवार को शहर में दुकानों से दूध व पनीर के चार नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. मंजुला सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी माता शंकर बिंद, दिनेश चंद्र, सुनील कुमार ने होमगंज औरैया में सिंटू तथा सुरेंद्र सिंह यादव से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया। होमगंज से ही टीम ने कल्लू से पनीर तथा फफंदू रोड स्थित अमित कुमार के प्रतिष्ठान से दूध का नमूना जुटाया।
साथ ही मुरादगंज कस्बे, भीखेपुर व बाबरपुर का निरीक्षण कर मिठाई विक्रेता संतू पोरवाल, विनोद कुमार, नंदू, नीलकंठ स्वीट हाउस व चंदन स्वीट हाउस के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जहां उन्हें साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुधार करने का नोटिस जारी किया।( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें