फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 10वीं-12वीं में टॉप करने वाले 18 मेधावियों को दिए चेक

Thu, 29 May 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
कार्यक्रम में लाभार्थी को सम्मानित करतीं प्रभारी मंत्री व अन्य। - फोटो : कार्यक्रम में लाभार्थी को सम्मानित करतीं प्रभारी मंत्री व अन्य।
विज्ञापन
औरैया। सेहुद मेडिकल कॉलेज में बुधवार को जिला पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने 10वीं-12वीं में टॉप करने वाले 18 मेधावियों को चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत हुआ था। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को अहिल्याबाई होल्कर के जीवन आदर्शों से रूबरू कराया। साथ ही आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताए रास्ते पर चलने की नसीहत भी दी। इसके बाद में राज्यमंत्री ने चार नवजात शिशुओं को पोषण किट दी।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में 10वीं व 12वीं की परीक्षा में टॉप करने करने वाले 18 मेधावियों को चेक देकर सम्मानित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा योजना में पांच लाभार्थियों को पांच-पांच लाख के सांकेतिक चेक दिए। सीबीएसई बोर्ड के 10वीं व 12वीं की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 10 मेधावियों को चेक दिए। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पांच लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के पंचायत कल्याण कोष से दो प्रधानों को 10-10 लाख व तीन ग्राम पंचायत सदस्यों को दो-दो लाख रुपये की चेक दी। कार्यक्रम में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह व पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिजित आर शंकर, एडीएम महेंद्र पाल सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कौशल राजपूत, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, तहसीलदार रणवीर सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें