फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आईएएस बनकर देश सेवा करनी चाहती हैं चांदनी

Sat, 26 Apr 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
पिता व भाई के साथ अपने बारे में जानकारी देतीं हाईस्कूल की छात्रा चांदनी राठौर। - फोटो : पिता व भाई के साथ अपने बारे में जानकारी देतीं हाईस्कूल की छात्रा चांदनी राठौर।
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश में आठवां और जिले को टॉप करने वाली हाईस्कूल की छात्रा एरवाकटरा निवासी चांदनी राठौर आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करनी चाहती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परिजनों व शिक्षकों के गाइडेंस से उन्हें काफी मदद मिली। निरंतर पढ़ाई से अच्छे अंक मिले। चांदनी को 600 में 580 अंक मिले हैं।
वीणा वादिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एरवाकटरा की छात्रा चांदनी राठौर शुक्रवार को औरैया पुलिस लाइन आईं थी। जहां भाई अभय राठौर सिपाही भर्ती को लेकर सत्यापन कार्य के सिलसिले में आया था। इसी बीच यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया। जैसे ही रिजल्ट देखा परिजन व चांदनी उछल पड़े। चांदनी ने बताया कि पिता राम निवास राठौर किसान हैं। वह तीन बहनों ओर दो भाइयों में सबसे छोटी हैं।
बड़ी बहन कीर्ति राठौर शिक्षक हैं। सपना राठौर बीटीसी कर चुकी हैं। एक भाई सिपाही भर्ती के लिए आए हुए हैं। बताया कि रिजल्ट काफी अच्छा रहा। साल भर लगातार तैयारी करने के बाद 96.67 परसेंटाइल अंक पाए हैं। गणित पसंदीदा विषय है। जिसमें 100 नंबर मिले हैं। वहीं हिंदी में 99 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदनी ने बताया कि वह आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करनी चाहती हैं। इसके लिए वह निरंतर विधिवत पढ़ाई जारी रखेंगी। खेलकूद में बैडमिंटन पसंद है। शिक्षा के प्रति घर में संजीदगी होने की वजह से काफी मदद मिलती है। परिजन कभी कोई समस्या आने नहीं देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें