फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संदिग्ध हालात में पड़े मिले दो शव

Sat, 26 Apr 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर में दो जगहों पर दो शव संदिग्ध हालात में पड़े मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर शिनाख्त के प्रयास किए।
विज्ञापन

पुलिस ने ब्लॉक गेट के पास मिले शव की पहचान करवा ली। जबकि निझाई चौकी के पास मिले शव की पहचान नहीं हो सकी है।
शहर की निझाई चौकी के पास में शनिवार दोपहर को एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध हातात में पड़ा मिला। लोगों ने शव पड़ा देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। वह सफेद चेकदार शर्ट, ग्रे कलर का पैंट पहने था। हाथ में चेकदार गमछा मिला है। शिनाख्त न हो पाने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया।
वहीं ब्लॉक गेट के पास भी एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान सूरज पुत्र श्यामबाबू निवासी पढ़ीन मल्लाहन की मड़ैया के रूप में की। पिता की मौत के बाद से सूरज घर पर अकेला रहता था।
विज्ञापन

उसका भाई बाहर रहकर नौकरी करता है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों नशे के आदी थे। सूरज के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। वहीं दूसरे शव की पहचान करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें