फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 13 पदों पर निर्विरोध की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 18 दिसंबर को होगा। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के एक-एक व वरिष्ठ सदस्य के छह पदों पर मतदान होगा। छह अधिवक्ताओं ने शनिवार को नाम वापस लिए। इसके बाद 13 पदों पर निर्विरोध चयन की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नाम वापसी के दिन कचहरी में सरगर्मी देखी गई। हर कोई इस प्रयास में जुटा रहा कि 18 दिसंबर को अधिक पदों पर मतदान की स्थिति न बने। फिर भी अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी, महामंत्री के पद पर चार प्रत्याशी व कोषाध्यक्ष के पद पर तीन एवं कनिष्ठ सदस्य के छह पदों पर आठ प्रत्याशियों के दावेदारी करने पर मतदान होगा।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक पर्चा निरस्त होने व दो नाम वापसी के कारण पद रिक्त घोषित हुआ। इधर नाम वापसी किए जाने के बाद शनिवार की देर शाम तक उपाध्यक्ष के दो पदों पर शिवम शर्मा व ज्ञानेंद्र दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सुरेश मंडेला, संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर मो. वैभव, विनयाक राव, रवि प्रकाश तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर केवल अरविंद कुमार समेत कार्यकारिणी के वरिष्ठ छह सदस्य भी निर्विरोध हो रहे हैं। कनिष्ठ सदस्य के छह पदों पर आठ प्रत्याशी होने के कारण मतदान होगा।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के संयोजक सुरेंद्र नाथ पांडेय व सदस्य सुरेंद्र नाथ दुबे, नवलकिशोर त्रिपाठी, धर्मेश दुबे ने केवल चार मतपत्र के जरिए मतदान होने की स्थित पर राहत की सांस ली। इधर, कचहरी में निर्विरोध चयनित होने वाले पदाधिकारियों का माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
कमेटी के सदस्य सुरेंद्र नाथ दुबे के अनुसार अध्यक्ष के लिए अशोक कुमार अवस्थी, संजीव कुमार चतुर्वेदी उर्फ छुन्ना, सुरेंद्र नाथ शुक्ल, सुनील दुबे, सतीश चंद्र राजपूत तथा महामंत्री पद के लिए चार प्रत्याशी प्रदीप कुमार तिवारी, अरुण कुमार त्रिवेदी, प्रेम नरायण शंखवार व किशोर सिंह गौर मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अवनीश सिंह, सर्वेश कुमार यादव, देवेंद्र कुमार दीक्षित हैं। 18 दिसंबर को 388 वकील मतदान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें