फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खुलवाया गया चकरोड, विरोध करने वालों का हुआ चालान

Thu, 25 Sep 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया

सार

बिधूना तहसील क्षेत्र में एसडीएम गरिमा सोनकिया के नेतृत्व में भूमि विवाद सुलझाने के लिए अवैध कब्जे हटाए गए। कार्रवाई के दौरान विरोध करने वाले कई ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिधूना। मिशन समाधान के तहत गुरुवार को जिलेभर में जमीन विवादों को निपटाने का काम किया गया। एसडीएम गरिमा सोनकिया के नेतृत्व में कीरतपुर व गपचारियापुर गांव में शुक्रवार को चकरोड़ खुलवाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान रास्ते खुलवाने के लिए लिए जेसीबी चलाई गई। मौके पर कुछ लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने हिरासत में लिया, जिनका बाद में शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

कीरतपुर में कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। मौके पर मौजूद एसडीएम गरिमा सोनकिया ने सख्ती दिखाते हुए पुलिस बुलाकर विरोध कर रहे लोगों को कोतवाली भिजवा दिया। इसके बाद रास्ते को पूरी तरह से साफ कराया गया। आमजनों के लिए रास्ता खोल दिया गया। वहीं रास्ता खुलने के दौरान विरोध करने वाले लखरदौरा निवासी अश्वनी कुमार व गपचारियापुर गांव में राजस्व टीम द्वारा नापजोख करने जमीन खाली होने के दौरान विरोध करने पर कुलदीप कुमार व राजकुमार, महेश कुमार व विपिन कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया।
एसडीएम गारिमा सोनकिया ने बताया कि तहसील क्षेत्र गुरुवार को मिशन समाधान के तहत जमीन विवाद निपटाए गे हैं। लेखपालों की चिन्हित भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटवाया गया है। विरोध करने वालों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें