फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीसीटीवी फुटेज से खुला स्वास्थ्यकर्मी के घर हुई चोरी का राज

Sat, 11 Jul 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर में बृहस्पतिवार देर रात एक स्वास्थ्यकर्मी के घर हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ ही घंटों में ही सुलझा लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया। हालांकि, युवती के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने और पीड़ित की ओर से कार्रवाई से इन्कार करने के बाद उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
मोहल्ला नेहरू नगर निवासी सुबोध चतुर्वेदी के घर में बीती रात बहादुर पुरवा की रहने वाली करीब 20 वर्षीय सिमरन घुस गई थी। उसने अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार कर दी। वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, इसमें युवती हाथ में पर्स व अन्य सामान लिए घर में आते-जाते दिख रही थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस ने सिमरन को फफूंद चौराहे से पकड़ लिया। उसके पास से सोने का हार, चांदी की बिछिया और 2500 रुपये बरामद हुए। जांच में सामने आया कि युवती का पूर्व में ब्रेन ट्यूमर का इलाज चला था, जिसके कारण उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई न चाहने पर मानवीय आधार पर युवती को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें