फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से टकराया मवेशी 10 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी और बंद क्रासिंग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास इटावा से कानपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी से एक मवेशी टकरा गया। इंजन में मवेशी के अवशेष फंसने से लोको पायलट ने मालगाड़ी रोक दी। रेलवे की टीम ने मवेशी के अवशेष निकालकर मालगाड़ी को रवाना किया। इस दौरान करीब 10 मिनट तक गाड़ी खड़ी रही।
विज्ञापन

मंगलवार शाम लगभग पांच बजे मालगाड़ी रेलवे स्टेशन की डाउन लाइन से गुजर रही थी। इसी दौरान एक मवेशी इंजन से टकरा गया। मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई और उसके अवशेष इंजन में फंस गए। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को स्टेशन के पास स्थित क्रासिंग के बीचों बीच रोक दिया। गार्ड ने हादसे की जानकारी कंट्रोल रूम को दी।
स्टेशन से पहुंचे कर्मचारियों ने इंजन के बंफर हाईट में फंसे मवेशी के अवशेष निकाले। इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया। इस दौरान दो मालगाड़ियां आउटर सिग्नल पर खड़ी रहीं। क्रासिंग बंद होने के कारण जाम भी लग गया। स्टेशन मास्टर अमित सिंह ने बताया कि अचानक ट्रैक पर एक मवेशी के आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें