फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शादी की उधारी चुकाने के लिए रखी नकदी आग में जली

विज्ञापन
फोटो-33-आग से जली पड़ी गृहस्थी मौजूद पीड़ित। संवाद
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव दासीपुर में रखी झोपड़ी में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग से झोपड़ी व गृहस्थी के साथ नकदी पर जल गई। पीड़ित का कहना है कि नकदी शादी की उधारी चुकाने के लिए रखी थी।
विज्ञापन

दासीपुर गांव निवासी रविनाथ शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे खाना खाकर झोपड़ी में आराम कर रहे थे तभी अचानक बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
रविनाथ की मां गुड्डी देवी ने बताया कि बेटे की शादी की उधारी चुकाने के लिए 10 हजार रुपये मुश्किल से जोड़कर रखे थे। दुकानदारों को पैसा देना था। वह भी आग की चपेट में आकर जल गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन


सड़क किनारे झाड़ियों में लगी आग
बेला। थाना क्षेत्र के तिर्वा मार्ग स्थित भदौरा मार्ग पर सड़क किनारे शुक्रवार शाम करीब सात बजे झाड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी है।
ग्रामीण शिवसागर निवासी फतेहपुर ने बताया है कि जहां आग लगी है, उसके बगल में ही उनका मकान बना है। हालांकि उस घर में कोई रहता नहीं है। घर में गृहस्थी का सामान भरा हुआ है।
वहीं कुछ ही मीटर दूरी पर बेला के मीना गैस एजेंसी का गोदाम है अगर आग गोदाम तक पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दमकल कर्मियों को सूचना दे दी गई है। (संवाद)

फोटो-33-आग से जली पड़ी गृहस्थी मौजूद पीड़ित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें