फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेंध लगाकर किराने की दुकान से नकदी व सामान पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। किराने की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने नकदी व सामान पार कर दिया। बुधवार सुबह जानकारी होने पर व्यापारी मौके पर पहुंचा। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच की। व्यापारी ने 20 हजार रुपये व कीमती सामान ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव सराय बाजार निवासी दीपचंद्र पोरवाल पुत्र रामेश्वर दयाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को दुकान बंद कर घर चला गया था। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर दुकान खोली। अंदर जाकर देखा तो गोलख में रखे 20 हजार रुपये नकद व सामान पार मिला। दुकान में सामान बिखरा मिला।
सूचना पर कस्बा इंचार्ज ब्रजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन कर व्यापारी से घटना के बारे में पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें