फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: साथ नहीं ले गया तो पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। पति से नाराज होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक पति महिला को अपने साथ दिल्ली नहीं ले गया था। इस कारण पत्नी नाराज थी। छह माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन




गांव सैदपुर निवासी वर्षा (24) का पति राहुल कुमार से मंगलवार दोपहर को मोबाइल पर विवाद हो गया था। बाद में उसने कमरे में जाकर अंदर से कुंडी बंद कर ली। शाम तक बाहर नहीं निकली। संदेह होने पर चचेरे देवर मोहित व अन्य परिजन ने दरवाजा खोला तो देखा कि वर्षा फंदे से लटकी मिली। परिजन ने उसे नीचे उतारा और सीएचसी ले गए। डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर सांफर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ गए। जांच कर परिजन से पूछताछ की।

परिजन ने बताया कि राहुल के पिता सरनाम सिंह की मौत काफी पहले हो चुकी है। वह भाइयों के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी शादी 14 फरवरी 2025 को जनपद इटावा थाना इकदिल के गांव रीतौर निवासी वर्षा के साथ हुई थी। पत्नी घर में सास गुड्डी व अन्य परिजन के साथ रहती थी।
विज्ञापन




चार अगस्त को चाचा सोबरन की तेरहवीं कार्यक्रम में पति राहुल दिल्ली से आया था। वापस जाने के दौरान पत्नी वर्षा ने दिल्ली साथ चलने के लिए कहा। जिस पर दोनों में विवाद हो गया। बाद में पति दिल्ली चला गया। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि डाॅक्टर के पैनल व वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें