फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: परिवार के साथ मारपीट में चेयरमैन समेत आठ पर केस

Fri, 19 Sep 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा कस्बे में गुरुवार शाम को ताऊ को लेने जा रहे युवक के साथ मारपीट कर दी गई। मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने चेयरमैन समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चेयरमैन ने रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी से इंकार किया। कहा कि वह एक लोगों की मदद के लिए सीएचसी गया था।
विज्ञापन

कस्बा अछल्दा स्थित एक मार्केट निवासी महिला पुलिस को बताया कि छोटा बेटा गुरुवार को ताऊ को लेने राज शक्ति मैरिज होम के पास गया था। तभी चंटू सेंगर उर्फ सतेंद्र, रमन कमल ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर बड़े बेटे मौके पर पहुंचे। भाई को समझाकर घर ले आए। लेकिन छूटी हुई बाइक को लेने दोबारा पीड़ित मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने कई लोगों के साथ मिलकर बाल पकड़कर पहले घसीटते हुए ले गए, फिर उसकी पिटाई कर दी। मां, बहन रीनू चौहान पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने मां-बेटी के कपड़े फाड़ दिए। बाद में मारपीट की। जिससे उसका दांत टूट गया।
परिजन घायल मां-बेटी व दो बेटों को सीएचसी लेकर पहुंचे। इसी दौरान वहां काली स्कॉर्पियों से नगर पंचायत चेयरमैन अरुण कुमार दुबे उर्फ रिंटू, अंकुल ठाकुर, चंटू ठाकुर, यश चौहान, शिवम चौहान उर्फ मनु, मोनू चौहान उर्फ जितेन्द्र व अन्य लोग अस्पताल में घुस गए। वहां भी पीड़ितों के साथ मारपीट कर दी। महिला ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि चेयरमैन समेत आठ पर रिपोर्ट दर्ज की है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें