फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लुकाछिपी कर रहे चोरी के आरोपी 54 दिन बाद गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी42- पुलिस हिरासत में खड़े पकड़े गए आरोपी। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
अजीतमल। 54 दिन पहले मोहारी गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए जेवर पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां से इटावा जेल भेज दिया गया। मामले में एक आरोपी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपी में एक दिव्यांग निकला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहारी निवासी माला उर्फ कीर्ति पत्नी गब्बर सिंह के घर 28 जुलाई को चोरों ने ताला तोड़कर कर जेवर पार कर दिया गया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैरे खंगाले। इसमें दिखे संदिग्ध की पहचान की। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी। 19 सितंबर को पुलिस को आरोपी के मोहारी ओवरब्रिज के नीचे खड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के वेद प्रकाश, नेकराम गिरफ्तारी कर लिया।
पुलिस ने उनके कब्जे से एक जोड़ी पायल, बच्चे की करधनी, मंगलसूत्र बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य साथी के घटना में शामिल होने की जानकारी दी। अब पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है। खास बात इस मामले में यह सामने आई कि चोरी का आरोपी वेदप्रकाश बाएं पैर से दिव्यांग था। एसएसआई अमर बहादुर सिंह ने बताया कि दो आरोपी को चोरी के आरोप में जेल भेजा गया। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें