फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राजकीय स्कूलों में 25 से शुरू होंगे कॅरिअर काउंसिलिंग शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद आगामी बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के भविष्य को सही दिशा देने के लिए एक विशेष पहल कर रहा है। इसके तहत जनपद के 10 राजकीय स्कूलों में 25 नवंबर से कॅरिअर काउंसिलिंग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, रोजगार के अवसरों और भविष्य के चयन से जुड़े तौर-तरीकों से अवगत कराना है।
विज्ञापन


प्रभारी डीआईओएस कमलेश पांडेय ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से 12वीं कक्षा के छात्रों को उनकी बोर्ड परीक्षाओं के बाद आने वाली चुनौतियों और कॅरिअर विकल्पों के बारे में जागरूक किया जाएगा। शिक्षा विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवा इन सत्रों से जुड़कर सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें। विशेषज्ञ वक्ता छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक धाराओं, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। इससे छात्र अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार अपने भविष्य की स्पष्ट रूपरेखा तैयार कर सकेंगे। परीक्षा के तनाव को दूर करने और लक्ष्य निर्धारण में मदद करने के लिए भी सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इन आयोजनों का मुख्य लक्ष्य छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करना है। विशेषज्ञ उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों से परिचित कराएंगे। कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी। इन शिविरों में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को भी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें