फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झंडा कुश्ती में जसवंतनगर के आशीष यादव ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो-41-दंगल में दांव पेंच दिखाते पहलवान। स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
अछल्दा। ब्लॉक के मुहम्मदाबाद स्थित जखा माता मंदिर पर हर साल लगने वाले मेले में दो दिवसीय दंगल के अंतिम दिन बुधवार को पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। दंगल में आसपास जनपद के अलावा उत्तर प्रदेश के बाहर के भी पहलवानों ने भी प्रतिभाग कर दांवपेच दिखाए। झंडा कुश्ती में जसवंतनगर के आशीष यादव ने बाजी मारी।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ मेला आयोजकों ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कराया। इसके बाद पहलवानों ने एक से एक दांव दिखाकर लोगों को मैदान में डटे रहने को मजबूर कर दिया। झंडा कुश्ती से पूर्व नौ छोटी कुश्तियों का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। दंगल में झंडा कुश्ती आशीष यादव जसवंतनगर व आशीष निवासी नगला चिंता अछल्दा के बीच 5100 रुपये की हुई। रोचक मुकाबला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ मैदान में डटी रही। दोनों ही पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेंच दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। अंत में आशीष यादव जसवंतनगर ने एक दांव लगाकर अछल्दा के आशीष को चित्त कर दिया। दंगल में सुरक्षा को लेकर पुलिस मौजूद रही। वहीं, आसपास क्षेत्रों से आए महिलाओं व पुरुषों ने मेले का आनंद उठाया। बच्चों ने मेले में झूलों का आनंद उठाया। दंगल की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए मंदिर के पुजारी राजवीर सक्सेना, गुड्डू मिश्रा, मनोज दीक्षित, खलीफा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें