फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर बच्चों ने संरक्षण का भी लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर । सहार ब्लाक के माध्यमिक विद्यालय शिवगंज में विश्व पृथ्वी दिवस पर एक अनूठी मुहिम शुरू की गई है। प्रवेश के साथ प्रत्येक बच्चे को पौधरोपण करने एवं उनके संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार ने बताया कि पिछले वर्षों में भीषण गर्मी मई और जून के माह में होती थी। लेकिन इस बार अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी हो रही है। छह वर्षों से छात्रों, सामाजिक व्यक्तियों, विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास से आज हमारा विद्यालय हरा भरा है। इस बार भी हर बच्चा को प्रवेश के बाद स्कूल परिसर में एक पौधा लगाना होगा और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उसी की होगी।
बताया कि शुक्रवार को विद्यालय में नए प्रवेश पाए बच्चों ने पीपल, बरगद, कनेर, नीम, पकड़िया के पौधे रोपे और उनकी देखरेख का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुणा त्रिपाठी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

पेड़ों के अवैध कटान पर जताई चिंता
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को पृथ्वी दिवस पर क्रोनिक अकादमी पर आयोजित गोष्ठी में बुद्धिजीवियों ने काटे जा रहे पेड़ों से असंतुलित हो रहे पर्यावरण पर चिंता जताई।
समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों को संरक्षित किया जाना बहुत ही जरूरी है। आज जिस तरह से वायु मंडल में परिवर्तन हो रहे हैं। उसका प्रमुख कारण पेड़ों की हो रही कटान है। कहा कि इस पर यदि रोक न लगी तो आने वाली पीढ़ी को हम लोग सिर्फ और सिर्फ प्रदूषित वायुमंडल ही विरासत में मिलेगा।
एकेडमी प्रबंधक कपिल गुप्ता ने बताया कि समिति के द्वारा प्रतिवर्ष जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, महाविद्यालयों, शहर के मुख्य मार्गो, यमुना तट व सार्वजनिक स्थानों पर 5100 पौधों का रोपण किया जाता है। गोष्ठी में इसके अलावा आनंद गुप्ता, महिला शाखा तुलसी की एकता गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर छाया त्रिपाठी, अनुराग गुप्ता, पंकज मिश्रा, मनीष पुरवार, रानू पोरवाल, महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष शिवम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें