फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को हाईवे पर उतार देतीं बसें, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
फजलगंज डिपो की बस से चौराहे पर उतरते यात्री। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। औरैया डिपो में इटावा डिपो के साथ-साथ किदवई नगर, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, आगरा, कानपुर समेत अन्य डिपो की बसें आकर रुकती हैं, जबकि कुछ बसें कानपुर से दिल्ली बिना औरैया डिपो में रुके चली जाती हैं।
विज्ञापन

औरैया उतरने वाले यात्रियों को बस चालक व परिचालक उन्हें डिपो में न उतारकर हाईवे किनारे देवकली व जालौन चौराहा पर उतारते है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी जल्दबाजी के चक्कर में बस से उतरते वक्त कुछ यात्री गिरकर चुटहिल भी हो जाते हैं।
सबसे अधिक परेशानी महिला व बच्चों को होती है। वही, बात अगर रात की करें तो इटावा से कानपुर जाने वाली बसें भी हाईवे से होकर गुजर जाती हैं। एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि औरैया डिपो का बस अड्डा निर्माणाधीन है। इस वजह से कुछ डिपो की बसें यहां पर नहीं रुकती है। बस अड्डे का निर्माण पूरा होने पर अन्य डिपों की बसें भी यहां पर आकर रुकें, इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन

जनरथ की नहीं सुविधा
गर्मी बढ़ने के साथ ही बसों में सफर करने वालों की मुसीबतें भी बढ़ने लगी है। डिपों की कई बसें ऐसी हैं जिनमें शीशे टूटे व सीटें खराब है। ऐसे में यात्रियों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार जनरथ बस (एसी) चलाए जाने की मांग की गई, लेकिन आज तक यह सुविधा औरैया के लोगों को नहीं मिल सकी। जिससे यह बसें भी कानपुर और इटावा की ओर हाईवे से ही सवारियां लेकर निकल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें