फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक सप्ताह से बीएसएनएल नेटवर्क ठप, उपभोक्ताओं में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। कस्बे में एक सप्ताह से बीएसएनएल का नेटवर्क गायब है। जिससे लोगों के मोबाइल फोन शोपीस बनकर गए गए हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा सुनवाई न होने से आक्रोशित लोगों द्वारा दिबियापुर एसडीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला कटरा हेमनाथ में बीएसएनएल का ऑफिस है। जहां टावर लगा है। कस्बे व आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल के लगभग ढाई हजार उपभोक्ता हैं। एक सप्ताह से बंद पड़े टावर के कारण उपभोक्ताओं के मोबाइल से नेटवर्क गायब है।
उपभोक्ता श्यामू अग्निहोत्री, मुन्नी देवी, इंतिखाब, सुनील राठौर, सत्यदेव सिंह, औसाफ, सुशील त्रिपाठी, संजय शर्मा, अमित सविता, कपिल शुक्ला, असलम, आरिफ ने बताया कि अक्सर नेटवर्क की समस्या से उन्हें जूझना पड़ता है। कुछ दिनों पहले बिजली के मीटर में आग लगने से तीन दिन टावर बंद रहा था। कई बार शिकायतों के बाद जैसे-तैसे नेटवर्क की समस्या दूर हुई। फिर एक सप्ताह से एक्सचेंज ठप पड़ा है।
विज्ञापन


बीएसएनएल के एजीएम इटावा रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि कहीं पर ओएफसी केबिल कटने से दिक्कत हुई है। फॉल्ट की तलाश की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें