बिधूना । बेला थाना क्षेत्र के गांव लुखरदौरा में शुक्रवार रात घर में टॉर्च चार्जिंग पर लगाते समय करंट से बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र की मौत हो गई।
गांव लुखरदौरा निवासी इशु (19) पुत्र भगवान दास शुक्रवार को खेत में धान की रोपाई करके घर लौटा था। रात लगभग साढ़े नौ बजे वह चार्जिंग वाली टॉर्च को बिजली के बोर्ड में लगा रहा था, तभी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया।
परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में आगे की जांच की। (संवाद)