फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-डायस फीडिंग की खराब प्रगति पर बीएसए भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के मान्यता प्राप्त प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में यू-डायस की प्रगति धीमी होने पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। यू डायस का कार्य 31 मई तक पूर्ण होना था। इसके बाद भी 983 स्कूलों में मात्र 61 विद्यालयों ने पोर्टल पर फीडिंग कराई है। बीएसए ने तीन दिन के अंदर सभी विद्यालयों को पोर्टल पर फीडिंग के निर्देश दिए हैं, साथ ही तय समय में फीडिंग न कराने वाले विद्यालयों के खिलाफ मान्यता समाप्ति की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यू-डायस एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली है। यह 11 अंकों की एक यूनिक आईडी है। जिसमें पहले के दो कोड राज्य उसके बाद के दो अंक जिले उसके बाद के दो अंक ब्लॉक उसके बाद के तीन अंक गांव या शहर तथा अंत के दो अंक विद्यालय को दर्शाते हैं। शिक्षा विभाग में प्रत्येक विद्यालय को यू-डायस कोड से पहचाना जाता है। इसके तहत डाटा कैप्चर फार्मेट, डीएफसी तैयार किया गया है।
इसमें विद्यालय से संबंधित सभी सूचनाएं विद्यालय स्तर से ही भरी जाती हैं और फिर नामित शिक्षक, संकुल, एबीएसए द्वारा चेक करने के बाद संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी जीएस राजपूत ने बताया कि सभी स्कूलों को पहले ही यू-डायस कोड प्राप्त कराया जा चुका है। इसमें सभी को डाटा भरा जाना है। यू-डायस फीडिंग में औरैया प्रदेश के 65 वें स्थान पर है।
विज्ञापन

जिले के 983 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मात्र 61 विद्यालयों ने यू-डायस पोर्टल पर फीडिंग कराई है। 31 मई अंतिम तिथि थी। बीएसए ने बताया कि विद्यालयों का कोड ही उनका यूजर आईडी है। तथा पासवर्ड के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी अथवा बीआरसी में संपर्क करें। तीन दिन के अंदर यह कार्रवाई पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की दशा में कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें